फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एमपी के सीएम शिवराज ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन, बोले- पहली बार आया हूं

Sat, 27 Aug 2022 08:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई बार यहां दर्शन-पूजन के बाबत आने के लिए सोचा, लेकिन मां का आशीर्वाद इस बार मिला।  पहली बार मां के दरबार में आया हूं। 
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की शाम परिवार के सदस्यों के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मां का दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य मिला है। पहली बार मां के दरबार में आया हूं। मां ने बुलाया है। कई बार यहां दर्शन-पूजन के बाबत आने के लिए सोचा, लेकिन मां का आशीर्वाद इस बार मिला। उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश की जनता सब पर मां की कृपा बनी रहे, यही कामना की।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान शनिवार की शाम पुरानी वीआईपी मार्ग के गणेश द्वार से विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। वहां मां का विधि विधान दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर की छत पर पहुंचकर मां गंगा को प्रणाम किया। उसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के विग्रह का स्पर्श करते हुए बाहर निकले। दर्शन-पूजन के बाद एक होटल में पांच मिनट रुके।

20 मिनट तक मंदिर में रहे सीएम शिवराज

इसके बाद डाक बंगला की ओर प्रस्थान कर गए। शिवराज ने मंदिर में 20 मिनट से अधिक समय बिताया। दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से उन्हें मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते विधायक रत्नाकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने शिवराज को दर्शन-पूजन कराया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ अष्टभुजा पहाड़ पर बने हेलीपैड पर शनिवार को अपराह्न 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। तत्पश्चात डाक बंगला पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए निकले। वहां 20 मिनट तक रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर से बनारस पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजकीय विमान से अपनी पत्नी के साथ शनिवार दोपहर 3.10 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने की। इसके बाद 3.18 पर हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद वाराणसी पहुंचे। देर शाम परिवार के साथ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव  के दरबार में हाजिरी लगाई। करीब 15 मिनट तक दर्शन पूजन के बाद शिवराज सिंह चौहान सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें