फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाकर दुकानदारों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
फत्तेपुर स्थित एसीपी टोलवेज के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की। एसीपी टोलवेज के महाप्रबंधक रमजान पटेल एवं वरिष्ठ टोल प्लाजा प्रबंधक नीरज रामायणी के निर्देशन में वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट बाजार में शर्मा मोड़ पर अभियान के तहत दुकानदारों एवं राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सफाई अभियान से लोगों को जागरूक किया गया। बताया कि देश तभी साफ रहेगा जब स्वच्छता में सभी का सहयोग व साथ रहेगा। महाप्रबंधक रमजान पटेल ने कहा कि स्वच्छता बनाये रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। दुकानदारों से अपील किया कि राजमार्ग को स्वच्छ व सुंदर रखने में सहयोग करें और कचरे को राजमार्ग पर न फेंके। इस अवसर पर टोल मैनेजर संदीप सिंह एवं सहायक मैनेजर लाइजनिंग अंबरीश कुमार सिंह, डिप्टी मैनेजर महावीर सिंह तथा टोल प्लाजा के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें