सीखड़ में मवैया गांव स्थित मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा।-सोशल मीडिया।
सीखड़। मां मवैया देवी धाम में रविवार शाम माता विंध्यवासिनी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और दिनभर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
पुजारी दिनेश चौबे ने माता रानी का भव्य शृंगार किया। पं. बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में नवचंडी पाठ और हवन हुआ। इसके अलावा संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी आयोजित किया गया।
पूजन के बाद आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान महादेव व श्रीराम मंदिर पर पीतल का शिखर स्थापित किया गया। संवाद