फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के लाउडस्पीकर से लोगों की रातों की नींद हराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगरपालिका ने कोरोना जागरुकता के लिए नगर के छह स्थानों पर लाडस्पीकर लगाया है। लाउडस्पीकर ऐसे स्थान पर लगाया गया कि ध्वनि प्रदूषण से लोगों की नींद हराम हो गई है। दिन-रात बज रहे लाउडस्पीकर से स्थानीय मोहल्ले वाले और पुलिस चौकी के कर्मचारी परेशान है। बड़ी बात की मामले को नगरपालिका के अधिकारियों के संज्ञान मे लाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका ने जो भी लाउडस्पीकर लगवाया है, वह नगर के रोड प्रमुख मार्गो पर लगवाया है। इसमें एक लाउडस्पीकर नगर के सिविल लाइन पेट्रोल पंप के पास स्थित कचहरी पुलिस चौकी के पास लगाया गया है। हालत ये है कि बुधवार की सुबह लगा लाउडस्पीकर लगातार बज रहा है। बुधवार को तो पूरी रात बजा। इससे लोग सो नहीं सके। नगरपालिका अध्यक्ष से शिकायत किया गया तो वृहस्पतिवार को तो रात में स्पीकर बंद हो गया, पर सुबह लोगों के सोकर उठने से पहले ही चालू कर दिया गया। यही हाल शुक्रवार की सुबह भी रहा। शुक्रवार की सुबह तो पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने बताया कि नगरपालिका का कर्मचारी आया। उससे सुबह नौ बजे के बाद चालू करने के बाद में बताया गया, पर नगरपालिका का कर्मचारी नहीं माना और लाजडस्पीकर चालू कर चला गया। मोहल्ले के लोग पूरे दिन एक ही बात सुनकर ध्वनि प्रदुषण का शिकार हो रहे है। बड़ी बात ये कि दिन तो किसी तरह बीत जा रहा है, पर रात और सुबह के समय लाउडस्पीकर से बजने से लोगों की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें