मिर्जापुर। विकास खंड सिटी सभागार में शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों के दक्षता की काउंसिलिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने किया।
प्रवासी मजदूरों को संबोधित करते खंड विकास अधिकारी ने कहा वैश्विक महामारी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है। प्रवासियों को उनकी योग्यतानुसार ब्लाक अथवा जिले में ही प्रदान किए जाने की युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। बीडीओ ने कहा कौन प्रवासी किस कार्य में कुशल हैं। ऐसे प्रवासी मजदूरों को सूचीबद्ध कर उनकी योग्यता के अनुसार ही कार्य दिए जाएंगे। इस दौरान सेवायोजन विभाग, आईटीआई, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन व बैंक से आए अधिकारी और कर्मचारी के अलावा एडीओ पंचायत सिटी प्रदीप सिंह, एडीओ समाज कल्याण गुलाबचंद्र, राजेश मिश्र, कौशलेंद्र राय मौजूद रहे।