फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ मार्च को होगा लोक अदालत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीवानी न्यायालय परिसर, मिर्जापुर में आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि लोक अदालत में इसमें फौजदारी के छोटे मामलों, बैंक ऋण, पारिवारिक मामलों, बिजली-पानी, सड़क हादसों और दीवानी आदि मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कहा कि सुलह-समझौते से मामले सुलझने से आपसी कटुता खत्म होती है। इससे समय और धन की भी बचत होती है। कहा लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें