फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में विद्यालय पर लटका मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं पठन-पाठन को गति देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सभी ब्लाकों के बीईओ ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्वयं बीएसए गौतम प्रसाद ने सिटी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बगहा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी ब्लाक के जिस बगहा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो वहां उनको ताला लटका मिला। वे सुबह 9:30 बजे विद्यालय पर पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत लटकते ताले ने किया। विद्यालय पर तैनात दो शिक्षक बिना सूचना के गायब पाए गए। शिक्षकों की इस अनुशासन हीनता पर बीएसए ने दो शिक्षकों का एक इंक्रीमेंट रोकने का आदेश दिया। इसी प्रकार पटेहरा कला ब्लाक के नेवढ़िया कंपोजिट स्कूल पर एक शिक्षामित्र, पटेहरा प्राथमिक विद्यालय पर एक सहायक अध्यापक दीपक मिश्रा व महिला शिक्षामित्र, कंपोजिट स्कूल रामपुर रेक्सा पर एक सहायक अध्यापक अमिताभ तिवारी भी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। दीपक मिश्र ने नौ एवं दस मई को भी पोर्टल पर अवकाश की सूचना नहीं दी थी। इसी प्रकार रामपुर रेक्सा के सहायक अध्यापक अमिताभ नौ एवं 10 को बिना पूर्व सूचना दिए अनुपस्थित रहे। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से लेकर सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्रों तक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि नोटिस का जवाब संतोष जनक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें