लाॅयंस क्लब मिर्जापुर में अधिकारिक यात्रा पर आए गवर्नर बलबीर सिंह बग्गा का क्लब के सदस्यों ने बैंड बाजे से स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब के वार्षिक कार्यक्रम का लेखा-जोखा गवर्नर को दिया।
इस अवसर पर गवर्नर बलबीर सिंह बग्गा ने क्लब को पूरे मंडल की शान बताया। 2025-26 के नव निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अर्पण धर दुबे, वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फर्स्ट उदय चांदनी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सेकंड उमेश काकड़, डिस्टिक सेक्रेट्री सुधीर भल्ला के अलावा अनूप अग्रवाल, शशांक शेखर चतुर्वेदी, मदन अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वैष्णो दास उपाध्याय, अनिल अग्रवाल, सोमेश्वर मिश्रा मौजूद रहे।