डंकीनगंज चौराहे पर विश्व तंबाकू दिवस पर पुतला दहन करते लोग।
- फोटो : mirzapur
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को समरसता विचार मंच की ओर से नगर के डंकीनगंज चौराहे पर तंबाकू का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू उत्पादों को जलाकर सेवन न करने का आहवान किया। कहा गया कि तंबाकू से बचाव के लिए मंच की ओर से कई चरणाें में अभियान चलाया जाएगा।
सभा के दौरान समरसता विचार मंच के संयोजक शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि तंबाकू समाज व मानव जीवन के लिए अभिशाप है। तंबाकू से बनने वाले विभिन्न उत्पाद मानव शरीर के लिए जहर के समान है। इसके लगातार सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी फैलती चली जा रही है। नई पीढ़ी इसकी शिकार न हो इसके लिए जनजागरण की आवश्यकता है।
सह संयोजक मो. जावेद ने कहा कि तंबाकू के उत्पादों को सार्वजनिक रूप से बहिष्कृत किया जाना आवश्यक है। महासचिव प्रदीप सोनकर ने कहा कि कई कंपनियां विभिन्न स्वरूपों में तंबाकू उत्पाद बाजार में बेच रही हैं, जो शरीर को दीमक की तरह चाट रही हैं।
मंच के सचिव अमित श्रीनेत ने कहा कि वर्तमान में कई कंपनियां खाद्य अपमिश्रण कानून का उल्लंघन कर रही हैं। इस दौरान विनोद शंकर पांडेय, अमरनाथ अग्रवाल, गोपाल गुप्त, मो. राशिद, अतिन गुप्त, प्रदीप आदि रहे।