फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए बालक पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थानांतर्गत ग्राम नियामतपुर कला में चौदह वर्षीय बालक की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम गया है।
विज्ञापन

जगदीश उम्र चौदह वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम नियामतपुर कला शनिवार को अन्य बच्चों के साथ सिवान की ओर बकरी चराने गया था। बारिश को देखकर सभी बच्चे घर लौट रहे थे कि इसी बीच जगदीश का चप्पल सिवान में छूट गया वह उसे लेने के लिए वापस जा रहा था कि इसी बीच दिन तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर झुलस जाने से जगदीश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ में बकरी चराने गए बच्चों ने उसके घरवालों को सूचना दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पहुुंची नरायनपुर पुलिस चौकी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में तीसरे नंबर पर था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें