फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीणों में रोष, दी प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड के अहुगी खुर्द गांव में जिला पंचायत से सड़क निर्माण लोकल गिट्टी का इस्तेमाल किए जाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण मुन्नीलाल के घर से अदवा बांध तक 1200 मीटर निर्माण के तहत गिट्टी मोरंग एवं काली होना है। जिसमें लोकल गिट्टी का इस्तेमाल होने पर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस आकृष्ट कराते हुए जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समुचित ढंग से सड़क न बनाई गई तो जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन को भी मजबूर हो जाएंगे। रोष जताने वालों में सरताज, रजा, साबिर, निजामुद्दीन, इमामुद्दीन व विजय नारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें