फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दो दिनों में हो सकती है हल्की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले सहित आसपास के जिलों में दिन में तेज धूप और रात में ठंड अथवा बादल किसानों की चिंता का सबब बन रहे हैं। अब मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की चेतावनी है कि अगले 48 से 72 घंटे अर्थात 22 या 23 फरवरी को जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर लगभग एक सप्ताह से दिन का तापमान बढ़ा है लेकिन रात में गलन भी बढ़ी है। एक- दो दिनों से रात व सुबह के समय बादलों का डेरा भी दिखाई दे रहा है। इन सबको देखकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि अधिकांश फसल खेतों से हट चुकी है। धान की फसल तो पूरी तरह से हटाई जा चुकी है लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, मसूर, मटर आदि दलहन व टमाटर और आलू जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। गेहूं की फसल आधी पककर तैयार है। अगैती गेहूं की फसल तो लगभग तैयार है। मौसम के बदलते मिजाज को देखकर आशंकित किसान हाथ मल रहा है। उसकी इस चिंता पर मौसम विभाग ने भी मोहर लगा दी है। बीएचयू के वाराणसी स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग ने भी इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसी स्थिति बन रही है। संभावना जतायी जा रही है कि 22 अथवा 23 फरवरी को हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम में परिवर्तन देखकर ही कृषि संबंधी कार्य करें। साथ ही कहा गया है कि किसान अपने पशुओं को छायादार स्थान में ही बांधें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें