फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में अनियमितता पर दो के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम के निर्देश पर दो सौ क्विंटल से अधिक खरीद की हुई जांच में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक लालगंज में नौगवां प्रभारी तथा दूसरा हलिया में पीसीयू केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को पथरहिया स्थित जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय पर डीआरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी ने विपणन निरीक्षकों एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों की बैठक लेकर सीएमआर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य करें और अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। हलिया, खाद्य विभाग के विपणन केंद्र प्रभारी रामकृष्ण दुबे ने पीसीयू केंद्र प्रभारी परशुराम मौर्य के विरुद्ध गुरुवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विपणन केंद्र प्रभारी मवई कलां की तहरीर पर हलिया थाने में पीसीयू केंद्र प्रभारी हलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया । तहरीर में विपणन केंद्र प्रभारी रामकृष्ण दुबे ने आरोप लगाया है कि पीसीयू केंद्र प्रभारी ने निजी लाभ के लिए अभिलेखों में हेराफेरी करके खरीद की। धान के पैसे का भुगतान न किए जाने तथा धान की खरीद में अनियमितता बरतने पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी शिकायत किसानों ने उच्च अधिकारियो से की थी । जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर विपणन केन्द्र प्रभारी ने गुरूवार को हलिया थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें