फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मांगी थी घूस: एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने लेखपाल को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 12:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
घूस
विज्ञापन
जमीन पैमाइश कराने के नाम पर अधिवक्ता से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया। पुलिस लेखपाल को गिरफ्तार कर कोतवाली शहर लेकर आई। जिसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के कजहरवा पोखरा गांव निवासी अधिवक्ता गंगाराम यादव ने कजरहवा पोखरा मोहल्ले में जमीन है। जिसकी पैमाइश के लिए अधिवक्ता ने तहसील सदर में अर्जी दी थी। अधिवक्ता ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए डेढ़ माह से परेशान था।

लेखपाल रामा गिरी को जमीन की पैमाइश करनी थी। रामगिरी से जमीन की पैमाइश कराने के लिए कहा गया तो वे दौड़ते रहे। अंत में जमीन की पैमाइश कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन वाराणसी की टीम को दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एंटी करप्शन के निरीक्षक विनोद यादव, उपेंद्र सिंह यादव, संध्या सिंह टीम बृहस्पतिवार को पहुंची। अधिवक्ता को रंग लगा नोट दिया। अधिवक्ता रिश्वत का पैसा देने के लिए लेखपाल से बात किया। लेखपाल ने तहसील के पास स्थित राजेश फोटो स्टेट के पास बुलाया।

अधिवक्ता ने लेखपाल को पैसा दिया तभी एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। पैसे को जब्त कर टीम लेखपाल को शहर कोतवाली ले आई और चालान कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें