चुनार में प्रदर्शन करते अधिवक्ता, सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
चुनार तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने भ्रमण कर नारेबाजी की
चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा के विरुद्ध सोमवार को तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की।
समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया में अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और मनमाने निर्णय लिए जा रहे हैं। पूर्व बार भवन में बैठक कर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष मनन मिश्रा के कार्यों की घोर निंदा की। भ्रमण के दौरान बार के महामंत्री रामबिलास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममूरत यादव, संयुक्त मंत्री अविनाश गुप्ता, अधिवक्ता गजेंद्र नारायण सिंह, अनिल सिंह, सुभाषचंद्र सिंह, मुन्नू प्रसाद गुप्ता, अखिलेश सिंह, सुनील सिंह, देवराज आदि अधिवक्ता शामिल रहे।