लालगंज। विंध्य युवा अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सभागार में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट जीनत परवीन ने कहा कि कहा कि कानून और न्याय समाज को प्रकाशित करता है। यही दोनों सामाजिक संरचना के आधार भी हैं।
मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद कहा कि गांव से निकली प्रतिभाएं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक न्याय प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने कहा कि न्याय तभी पूर्ण होता ह, जब समयानुकूल हो। उन्होंने कहा कि बार और बेंच को मिलकर काम करना चाहिए।
वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाशपति त्रिपाठी ने न्याय को समाज की आत्मा बताया।
पूर्व अध्यक्ष राकेश दुबे ने वंचितों को न्याय दिलाने के दायित्व की बात कही। पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर गौतम ने कहा कि कानून हर विसंगति का समाधान है। पूर्व अध्यक्ष अरुण तिवारी और अनिल शुक्ला ने कानून को समाज का प्रकाश बताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजभूषण पांडेय ने सभी का स्वागत और आभार सचिव राकेश प्रजापति ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी और संचालन चंद्रदत्त त्रिपाठी द्वितीय ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुनाथ दुबे, उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, अखिलेश पांडेय, गुलामे रसूल, जनार्दन प्रसाद मिश्र आदि मौजूद थे।