फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन पर बसे भूमिहीनों को मिलेगा मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। नक्सल प्रभावित मड़िहान तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर पुश्तैनी से बसे भूमिहीनों को जल्द ही मालिकाना हक दिलाया जाएगा। इसके लिए 171 गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मड़िहान शिव प्रसाद ने बताया कि ड्रोन कैमरा से पांच गांव प्रति दिन सर्वे किया जाएगा। जांच के बाद ग्रामसभा की भूमि पर भूस्वामी का दर्जा मिल सकेगा। बताया जाता कि क्षेत्र में सैकड़ों भूमिहीन गरीबों के पास आशियाना बनाने तक के लिए भूमि नहीं है। जमीन के अभाव में सरकारी आवास का निर्माण अधूरा है। गांव सभा की सुरक्षित नाली, नाला, चकरोड ,तालाब, भीटा, देवस्थान चारागाह आदि जमीनों पर कब्जा नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए यह सर्वे शुरू होकर सितंबर माह तक चलने वाला है। सर्वे का कार्य एसडीएम और तहसीलदार तथा क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में होगा। एसडीएम शिवप्रसाद ने बताया कि ड्रोन सर्वे से जहां आबादी क्षेत्र को लेकर दो पक्षों में विवाद होता है। विवाद से निजात मिलेगी और लोगों को मालिकाना हक भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें