सिटी। ब्लॉक क्षेत्र के परवा राजधर में ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ ने पंचायत भवन पर चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने पेयजल, रास्ता और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। चौपाल में लेखपाल के मौजूद नहीं रहने से भूमि संबंधी मामले लंबित रहे।
बीडीओ मृदुला सिंह ने संबंधित सचिव को समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी कि गांव में कभी कोई बैठक आदि नहीं की जाती, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सीडीओ के निर्देश पर गांव पहुंचीं बीडीओ ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया। एडीओ पंचायत डॉ. अनुप दुबे, खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र शुक्ला, एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह, एडीओ एजी दयाराम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद