सोमवार की दोपहर बाद ड्रेसिंग और इंजेक्शन लगवाने के लिए किशोर लौट आया। राजन कुमार साइकिल से रतेह चौराहे पर चिकित्सक के पास फिर पहुंचा। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की हालत बिगड़ गई और उसको उल्टी होने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
किशोर की मौत पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शाम चार बजे चिकित्सक के दुकान के सामने ड्रमंडगंज- हलिया मार्ग पर उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिसकर्मियों संग पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने परिजनों को काफी समझाया लेकिन सब एसडीएम और सीएमओ को बुलाने पर अड़ गए। दो घंटे बाद मौके पर पहुंची तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
देर शाम साढ़े सात बजे के जॉइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने मृत किशोर की मां प्रमिला देवी समेत अन्य परिजनों से बातकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम समाप्त किया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दुकान जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर छोटा मिर्जापुर गांव के सामने सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से फोन कर घर वालों को सूचना देकर बुलाया गया।
अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि वाराणसी निवासी ओमकार नाथ सिंह (50) अपनी पत्नी के साथ वाराणसी में रहते हैं। सोनभद्र के सुकृत में दवा की दुकान संचालित करते थे। वह सोमवार की दोपहर बाइक से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के सामने अज्ञात वाहन बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर भाग गई।
हादसे में बाइक सवार ओमकार नाथ के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है। पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से लूना सवार की मौत
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर सोमवार की दोपहर पिकअप की टक्कर से लूना सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सागर सेमर गांव निवासी छांगुर उर्फ रामकिसून (70) अपनी लूना मोपेड से पड़री बाजार सामान खरीदने आए थे। लौटते समय वह अपने घर से तीन किलोमीटर दूर डगमगपुर चौराहे पर पहुंचे थे।
इसी दौरान चुनार की तरफ से सब्जी लाद कर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से घायल छांगुर को चुनार स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चे हैंं। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग गया। प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।