मेरठ में हुए हादसे में मृत दीपेंद्र तिवारी।फाइल फोटो, स्रोत परिवार
लालगंज। मेरठ में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में लालगंज थाना क्षेत्र के रेही गांव निवासी दीपेंद्र तिवारी (29) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को देख गांव का माहौल गमगीन हो गया।
रेही गांव निवासी दीपेंद्र तिवारी मेरठ में एक कॉलोनी में रहकर एक पेंट कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार को किसी काम से वह बाइक से जा रहे थे। वहां सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मेरठ रवाना हो गए थे। दीपेंद्र की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक 11 माह की पुत्री है। मासूम को गोद में लेकर परिजनों के आंसू रुक नहीं रहे थे। दीपेंद्र चार भाइयों में बड़े थे।