फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी खातों में लाखों रुपये डंप, वापस करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। शिक्षा क्षेत्र मड़िहान के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के ग्राम शिक्षा निधि खाते में पांच वर्ष से लाखों रुपये डंप है। अब शासन के आदेश निर्देश पर सरकार के खाते में पैसा वापस करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों से आय-व्यय का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के लगभग 183 विद्यालय में 123 शिक्षक अभिलेख जमा कर चुके हैं। पांच वर्ष पहले प्राथमिक विद्यालयों की रंगाई पोताई, मरम्मत आदि जैसे विकास कार्यों के लिए ग्राम शिक्षा निधि के खाते में पैसा भेजा जाता था। ग्राम प्रधानों के मनमाना रवैया से उस समय ग्राम शिक्षा निधि के खातों से आहरण पर रोक लगा दिया गया। जिससे लाखों रुपया ग्राम शिक्षा निधि खातों में पड़ा रहा गया। सूत्रों से जानकारी मिली कि मड़िहान तहसील के पटेहरा व राजगढ़ विकासखण्ड में लगभग बीस करोड़ रुपये पड़ा है। उस समय वीसी खाता पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायतों में (एसएमसी) स्कूल मैनेजमेन्ट ऑफ कमेटी गठित की गई। अध्यापक के साथ टीम में अभिभावक का सम्मिलित खाता बैंकों में खुल गया। हालांकि बच्चों के लिए दोपहर का पौष्टिक आहार एमडीएम वितरण की व्यवस्था ग्रामप्रधान व शिक्षक की निगरानी में ही होता है। खण्डशिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने बताया कि मड़िहान, जमुई, कलवारी, पटेहरा व बरकछा समेत छह बैंकों में ग्राम शिक्षा निधि का पैसा है। उसे वापस करने के लिए अध्यापकों से विवरण लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें