फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रामकुमार के तीन पुत्रों में विजय बहादुर सबसे छोटा है। विजय बहादुर की शादी 2016 में कंचन के साथ हुई थी। बुधवार रात विजय बहादुर पत्नी कंचन के साथ खाना खाने के बाद मकान के बाहर बने आवास में सो गया था। देर रात लगभग ढाई बजे कच्चे खपरैल से आग की लपटें देख परिजनों ने शोर मचाया। देखा तो कंचन (26) आग में घिरी थी। कंचन के ससुराल वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाने तक कंचन की जल कर मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीआरवी पुलिस व मायके के लोगों को रात में ही सूचना दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी हरिश्चंद्र लहंगपुर पुलिस चौकी पुलिस के साथ पहुंचे गए। पुलिस उपाधीक्षक वीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार अरुण गिरि की उपस्थिति में विधिक कार्यवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें