फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लखनपुर गांव जल निगम और खाद्य विभाग ने लिए पानी के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दूषित पानी पीने से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। इनमें एक की मौत हो गई थी। अभी 11 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे दिन शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों की सेहत की जांच की। वहीं, जल निगम और खाद्य विभाग की टीम ने पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन द्वारा बने ओवरहेड टैंक के प्रदूषित जल से फैले डायरिया के कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओवर हेड टैंक की सप्लाई शुक्रवार से ही बंद कर दिया है। लखनपुर गांव में टैंकर से लोगों को जल की आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को जल निगम व खाद्य विभाग की टीम भी पहुंची। टीम ने डायरिया फैलने के स्रोत के बारे जानकारी करने की कोशिश की। खाद्य विभाग ने पानी का सैंपल जांच के लिए लिया।
डायरिया से पीड़ित 11 मरीज का अस्पतालों पर इलाज चल रहा है। दूसरे दिन भी गांव में कैंप कर रहे स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर बीके चौधरी ने बताया कि परी, इंद्रावती, रंजना यादव, उषा यादव, अल्फा, निशा यादव, हीरालाल यादव, शहजादे, अरबाज का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, रेशमा यादव, पिंकी यादव का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कोई नया मरीज नहीं मिला है। बताया कि गांव में क्लोरीन की टेबलेट घर-घर दी गई है। ओआरएस के पैकेट भी ग्रामीणों को दिए गए हैं। गांव में सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सफाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें