फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रसाद: रामलला दरबार समेत तीन मंदिरों में विंध्याचल से एक लाख 11 हजार डिब्बों में भेजे गए लड्डू

Mon, 15 Apr 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद शिशिर मिश्रा, मिर्जापुर।

सार

देवरहा हंस बाबा आश्रम से प्रत्येक सप्ताह प्रमुख मंदिरों में प्रसाद भिजवाया जा रहा है। इसी क्रम में राम मंदिर समेत सभी तीन प्रमुख मंदिरों में एक लाख 11 हजार से अधिक लड्डू के डिब्बे भिजवाए गए हैं।  
विज्ञापन
Mirzapur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देवरहा बाबा आश्रम से अयोध्या स्थित राम मंदिर, कशी विश्वनाथ मंदिर और तिरुपति बालाजी में प्रसाद वितरण के लिए एक लाख 11 हजार 111 लड्डूओं से भरे डब्बे भेजे गए। इतना ही नहीं पांच हजार बैग भी भक्तों में वितरित किया जायेगा। न्यासी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह यह कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर आश्रम में लगातार प्रसाद निर्माण का कार्य चल रहा है। शुद्ध घी से लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Mahaprasad - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 एक ऐतिहासिक दिवस था जब जब राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर श्रीअयोध्याजी में प्राण प्रतिष्ठित हुआ। इसके बाद शुद्ध गौ घृत से निर्मित बेसन के लड्डुओं से भगवान राम को भोग अर्पित करके महाप्रसाद का वितरण अतिथियों को किया गया था।  
 

Mahaprasad - फोटो : अमर उजाला
बाबा के सदगुरु ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा और उनके अंतरंग स्वरूप ब्रह्मवेत्ता देवरहा हंस बाबा का तीस वर्ष पुराना सत्य संकल्प साकार होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में बाबाजी द्वारा निर्मित इस प्रसाद का वितरण विश्व हिंदू परिषद के द्वारा करवाया गया।  

Mahaprasad - फोटो : अमर उजाला
न्यासी ने कहा कि बाबाजी के मूल मिशन अखंड भारत के उदय और सनातन धर्म के विश्वव्यापीकरण का यह पहला कदम और नींव है और इसीलिए बाबाजी का उत्सव तब से अब तक चल रहा है और चलता रहेगा। बाबाजी के द्वारा लड्डुओं का निर्माण लगातार उनके विंध्याचल स्थित आश्रम में निरंतर हो रहा है। हर सप्ताह में एक बार 5000 प्रसाद के बैग, अयोध्या राम मंदिर परिसर में वितरण के लिए भेजे जाते हैं। यह क्रम काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए भी अभी आरंभ हुआ है। वहां वितरण के लिए हर सप्ताह में एक बार 5000 बैग प्रसाद के वितरण के लिए विंध्याचल आश्रम से काशी भेजे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

बाबाजी के भगवान राम के महा प्रसाद के 11000 बैग अभी दो दिन पहले ही बालाजी तिरुपति  मंदिर में भी वितरित किया गया है। रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान रामलला का प्रथम जन्मोत्सव 17 अप्रैल 2024 को अयोध्या में मनाया जायेगा। इस पवित्र अवसर पर बाबाजी के द्वारा एक लाख 11 हजार 111 डब्बे में बेसन के देशी घी के लड्डुओं का प्रसाद बाबाजी के द्वारा विंध्याचल आश्रम से अयोध्या राम मंदिर भेजा जाएगा। वहां भोग लगाने के उपरांत भक्तों में वितरित किया जाएगा। एक डब्बे में पांच लड्डू हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें