फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्रय केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओ का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में धान खरीद के 42 दिन बाद भी कई केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिले में 102 केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। लेकिन कई क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी समेत कई अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

जिले में पहले धान क्रय केंद्रों की संख्या 92 थी। लेकिन इसे बढ़ाकर एक सौ दो कर दिया गया है। इसके बाद किसानों की संख्या तो बढ़ी लेकिन किसानों को सुविधाएं नहीं मिली। किसानों को बैठने के लिए शेड, पीने के लिए पानी, शौचालय समेत कई बुनियादी सुविधाओं के लिए शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी इन सुविधाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं राजगढ़ व नरायनपुर समेत कई अन्य विकास खंड के धान क्रय केंद्रों पर बोरों की भी उपलब्धता नहीं है। जबकि जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी केंद्रों पर बोरे तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराए जाय। सभी संस्थाओं को केंद्रों पर खरीदे गये धान को तत्काल मिलों में प्रेषण और तीन दिन के भीतर कृषकों को भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
जिले में अब तक पांच हजार आठ सौ 85 किसानों से 30 हजार पांच सौ 39 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। इन किसानों को अब तक तीन हजार सात सौ 36 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अभी दो हजार एक सौ 87 लाख रुपये का भुगतान करना शेष है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर बोरों का अभाव
राजगढ़। विकास खंड क्षेत्र के पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर बोरों का अभाव है। राजगढ़ के हाट शाखा पर एक ही कांटा होने से धान क्रय नहीं हो पा रहा है। वहीं धनसिरिया क्रय केंद्र पर बोरा ही नहीं है। इससे किसानों को भटकना पड़ रहा है। साथ ही जिन किसानों से एक बार धान खरीद की गई, उसने दूसरी बार धान की खरीद नहीं की जा रही। किसानों ने मांग की कि किसानों को केंद्र से न लौटाया जाए। जबकि खाद्य विभाग के सीनियर मार्केटिंग निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया जो भी किसान धान क्रय केंद्र पर आ रहे हैं। उनका ध्यान क्रय किया जा रहा है। सभी लोग अपने क्षेत्र में खोले गए धान क्रय केंद्र पर अपना धान बेचे। सब का भुगतान मार्केटिंग के माध्यम से ही किया जाना है। सभी लोग एक ही केंद्र पर ही धान बेचने के लिए न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें