फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के चौराहे पर रविवार को सुबह ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से उसमें बैठा एक मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर लाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के प्रतापपुर, रजपुरा चौराहा निवासी मूलचंद (45) ने शनिवार की रात को एक बरात में रोड लाइट उठाने का काम किया था। रविवार को सुबह वह छह मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर विंध्याचल के अमरावती चौराहे पर निर्माणाधीन अस्पताल की ढलाई का काम करने जा रहा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे मिक्शर मशीन लगी थी। चील्ह थाना क्षेत्र के चौराहे पर बने ब्र्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से उसमें बैठा मूलचंद नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल ट्राॅमा सेंटर, मिर्जापुर लाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रमेश ने बताया कि सुबह मजदूरी करने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर से गिरकर चाचा की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें