मड़िहान। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके चौधरी ने शनिवार को मड़िहान सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लेबर रूम में थर्मामीटर खराब मिलने पर उन्होंने स्टाफ नर्स को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता की जांच की
डिप्टी सीएमओ ने सबसे पहले दवा के स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। कहा कि मरीजों को सभी जरूरी दवाएं मिलनी चाहिए। इसके बाद लेबर रूम में स्वच्छता, उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। उन्होंने प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं, नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार के बारे में तीमारदारों से पूछताछ की। इस दौरान अधीक्षक डाॅ. आरएस वर्मा, डाॅ. एसपी गुप्ता, सुरेंद्र दूबे, ऋषभ यादव, अनंत राम पांडेय मौजूद रहे।