फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल जा रही कक्षा तीन की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। इस सत्र के अंतिम दिन शनिवार को सुबह स्कूल जा रही कक्षा तीन की छात्रा को कैलहट स्थित रेलवे अंडर पास में ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचोखरा निवासी शिवमूरत यादव की बेटी प्रियांशी यादव (13) कैलहट स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। शनिवार को सत्र का अंतिम दिन था। छात्रा सुबह साढ़े सात बजे साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही थी। गांव के बाहर रेलवे लाइन पर बने अंडर पास में पहुंची कि सामने से पहुंचे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे और जाम लगा दिया। सूचना पाकर कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे डीएम को बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। कुछ देर बाद एसडीएम राजेश कुमार वर्मा पहुचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। प्रियांशी एक भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत हुई। चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें