फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने जमा किया ई- पास मशीन से बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग के दो दिवसीय मेगा शिविर में पहले दिन शनिवार को विभाग ने जिले में 26 जगहों पर शिविर लगाकर 7. 38 लाख रुपये के बकाए बिल की वसूली की। इसमें बड़ी बात यह रही कि आपूर्ति विभाग के कोटेदारों ने भी इस शिविर में सहभागिता की और बकाया बिल की वसूली की।
विज्ञापन

विद्युत विभाग का यह प्रयास रहा है कि आपूर्ति विभाग के कोटेदारों की ई- पास मशीन से भी बिजली का बिल जमा कराया जाए। इसी प्रयास के तहत जिले में 18 जगहों पर कोटेदारों ने अपनी ई- पास मशीन से बिजली का बिल जमा किया। इसके साथ ही शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी निस्तारण किया गया। शिविर में दो सौ 88 मामले आए जिनमें से दो सौ 71 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। नगर में घंटाघर, फतहां, पथरहिया आदि जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए। शिविर दूसरे दिन तीन जनवरी को भी जारी रहेगा।
विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मेगा शिविर का आयोजन दो दिनों के लिए किया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि इन शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का पूरा निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें