फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की लाश मिली, हत्या का शक

Sat, 09 Sep 2017 12:06 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन

विज्ञापन
बरैनी डोमवा घाट पर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक किशोरी का क्षतविक्षत शव मिला। उसकी शिनाख्त खैरा गांव की गुड़िया के रूप में हुई। किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला कि किशोरी का पिता भी गायब है।
बरैनी डोमवा घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक किशोरी की लाश देखी। उसे कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने यूपी सौ को सूचना दी। किशोरी की पहचान गुड़िया (15) के रूप में हुई। पुलिस ने घर वालोें को सूचना दी। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके पिता पंचम भी गुरुवार से ही लापता हैं। पंचम परिवार के साथ कछवां के दर्जियान वार्ड में एक भवन में तीसरी मंजिल पर रहता है। वह मझवां ब्लॉक के कार्यालय में सात वर्ष तक चपरासी था। उसे किसी कारणवश नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके बाद वह पं. लोकपति  त्रिपाठी इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करने लगा। पंचम की दो पुत्रियां चंद्रकला और गुड़िया तथा एक बेटा अरविंद थे। चंद्रकला व अरविंद अहरौरा के इमिलियाचट्टी में मामा के यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। गुड़िया पिता व मां रन्नो देवी के साथ रहती थी। पिता एक हाथ से विकलांग था जबकि उसकी मां बोल नहीं पाती है। गुड़िया कक्षा नौ में पढ़ती थी। गुरुवार को पंचम तथा रन्नो देवी कहीं गए थे। इसी दौरान गुड़िया की अबूझ हाल में मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो कुछ लोग गुरुवार की रात गुड़िया की हत्या कर उसके शव को गंगा में ठिकाने लगाने जा रहे थे, इसी बीच किसी ने शोर मचाया तो घाट किनारे ही शव फेंक कर भाग निकले। सुबह जब ग्रामीण घाट पर नहाने जा रहे थे किशोरी का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
गंगा किनारे एक किशोरी की लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा। उसके पिता के भी गायब होने की बात पता चली है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जिस पिकअप से लाश गंगा किनारे लाई जा रही है उसकी भी तलाश जारी है।
-बृजेश तिवारी, सीओ सदर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें