फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 08 Sep 2017 12:29 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
नगर पालिका में बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने से खफा पालिका कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। घंटाघर पर नगर पालिका, जलकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना कर विरोध जताया। वेतन भुगतान जल्द नहीं होने और समस्याओं का समाधान नहीं पर कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान के मंडल व शाखा अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि प्रदेेश सरकार व नगर पालिका प्रशासन कर्मचारी हित में निर्णय नही ले रहा है। जिसके विरोध में संगठन को आंदोलन करना पड़ रहा है। आंदोलन के अगले क्रम में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी 19 सितंबर को सांकेतिक कार्यबंदी करते हुए लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि नगर पालिका की उपेक्षा के चलते कर्मचारियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान जलकल अध्यक्ष आनंद कसेरा, पप्पू लाल, सेराज अहमद, मंगल, रजनीश, महेंद्र तिवारी ने कर्मचारियों की समस्या का ध्यान दिलाते हुए वेतन भुगतान कराने की मांग किया। इस दौरान लड्डन, अश्वनी, धीरज पांडेय, शिवेश, विनय यादव, हरिराम, शिवराम, हंसा, राम बाबू, मनोज गुप्ता, शंकर यादव, इस्माइल, अनिल शर्मा, कमलेश, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें