फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो दिन बाद आयुष को घर के बाहर छोड़ कर भागे अपहरणकर्ता, पुलिस ने खोजने को लगाई थीं कई टीमें

Mon, 10 May 2021 10:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
गायब हुआ बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली गांव से लापता बच्चे(4) को अपहरणकर्ता सोमवार की सुबह में घर के पास बगीचे में छोड़कर चले गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो देखा बगीचे में आयुष खड़ा है। बेटे को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी दिलीप उर्फ मंटू मजदूरी करता है। उसे दो पुत्र चार वर्षीय आयुष व दो वर्षीय पीयूष है। शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर के बाहर चारपाई पर बच्चे सो रहे थे। एक चारपाई पर उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ सोई थी।

भोर में लगभग ढाई बजे नींद खुलने पर देखा तो चारपाई पर बड़ा पुत्र आयुष नहीं था। पुत्र को ना पाकर माता पिता परेशान हो गया। खोजबीन की, नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। बच्चे को खोजने के लिए कई टीमें लगी थी। रविवार को डॉग स्क्वाड की टीम ने गांव में छानबीन की। खोजी कुतिया कई घरों में गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की भोर में तीन बजे करीब अपहरणकर्ता बच्चे को उसके घर के पास बगीचे में छोड़कर चले गए। बगीचे में बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण उठे। बगीचे में गए तो देखा आयुष खड़ा रो रहा था।

बच्चे को पाकर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। देहात कोतवाली विजय चौरसिया ने बताया कि बच्चे को घर के पास बगीचे में छोड़ कर चले गए थे। पुलिस बच्चों को खोजने के लिए काफी प्रयास कर रही थी। रविवार को खोजी कुतिया कई घरों में गई थी। हो सकता है अपराधी पकड़े जाने के डर से बच्चे को छोड़कर चला गया। छानबीन की जा रही है कि घटना के पीछे कौन था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें