फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मौर्य दिल्ली वालों के रिंगटोन : अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिलेश यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली वालों के रिंगटोन हैं। उनके पास कुछ बचा नहीं है। उनको आईना देखकर आना चाहिए। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांटो व काटो का जो नारा दिया वो अंग्रेजों के विचारों से मिलता हुआ दिया है। ये अंग्रेजों के विचारवंशी लोग हैं। अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाने के लिए नारा दिया था। इनकी उपलब्धि जनता तक नहीं पहुंची। इसलिए ये इस तरह का नारा दे रहे हैं। लोकतंत्र के इतिहास में इससे नकारात्मक नारा नहीं हो सकता है। नारे को लेकर ये लोग खुद बंट गए हैं। सहयोगी साथी इनके खिलाफ सुरंग खोद रहे हैं। पूर्व डीजीपी ने कहा था कि जो अधिकारी सरकार के इशारे पर काम करते हैं, समय आएगा तो उनके साथ कोई खड़ा नहीं होगा। मुख्यमंत्री घबराहट में हैं कि उपचुनाव का परिणाम अच्छा नहीं हुआ तो जिस तरह से भाजपा परिवर्तन करती है, उस तरह से यहां परिवर्तन हो जाएगा। कहा कि कार्यक्रम करते-करते लेट हो गए। ये रोकते तब भी आते। हवाई जहाज रोकते तो सड़क मार्ग से आते। साइकिल से आना पड़ता तो आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें