फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: होली पर त्रिशूल और डमरू लेकर निकलेंगे बच्चे

विज्ञापन
तुलसी चौक के पास दुकान पर सजी पिचकारियां।- संवाद। - फोटो : baramula news
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली के लिए कस्बा से लेकर जिले के बाजार तैयार हैं। त्रिशूल, किसानों का हल और ऑपरेशन सिंदूर जैसी थीम वाली पिचकारियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इस बार भगवान भोलेनाथ के त्रिशूल, डमरू, हनुमान जी की गदा, तलवार, बांसुरी के डिजाइन वाली पिचकारियों की भी बाजार में अच्छी मांग है।
विज्ञापन

नगर में तुलसी चौक, वासलीगंंज, सिविल लाइन, महुवरिया, लालडिग्गी, त्रिमुहानी, बसनई बाजार और धुंधीकटरा के पास थोक बाजार के साथ-साथ सड़क किनारे फुटपाथ पर भी दर्जनों दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर तरह-तरह के मुखौटा ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पिचकारी विक्रेता राहुल का कहना है कि इस बार नई किस्म की पिचकारी बाजार में उपलब्ध हैं। जो 10 रुपये से लेकर पांच रुपये तक में बिक रही है। रईस खान ने बताया कि स्किन को नुकसान पहुंचाने के कारण केमिकल युक्त रंगों की तुलना में इस बार भी हर्बल व ऑर्गेनिक कलर बाजार में उपलब्ध हैं। खुदरा बाजार में रंग की कीमत तीन से 30 से 50 रुपये प्रति 10 ग्राम, गुलाल 40 से 150 रुपये प्रति किलो खुदरा बाजार में बिक रहे हैं।

इनसेट

मिठाईयों की दुकानों पर नजर आने लगी गुझिया
होली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में मिठाईयों की दुकानों पर अलग-अलग फ्लेवर की गुझिया नजर आने लगी है। मावे और सूखे मेवों से बनी पारंपरिक गुझिया के अलावा चॉकलेट, नारियल, पान, केसर पिस्ता, ड्राईफ्रूट और शुगर-फ्री गुझिया की भी मांग बढ़ी है। अधिकांश प्रतिष्ठानों ने युवाओं और बच्चों को पसंद को ध्यान में रखते हुए नए-नए स्वाद बाजार में उतारे हैं। दुकानदार संतोष गुप्ता ने बताया कि कई सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस बार व्यवसाय की अच्छी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें