फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: मझवां से ज्योति बिंद सपा प्रत्याशी, उपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी; पिता रहे BJP के दिग्गज नेता

Wed, 09 Oct 2024 01:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: उपचुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रही हैं। इस बीच सपा के हाइकमान ने मिर्जापुर के मझवां से अपने प्रत्याशी के मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन
डॉ. ज्योति बिंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझवां से पूर्व विधायक और भदोही से पूर्व सांसद रमेश बिंद की पुत्री डॉ. ज्योति बिंद को समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में मझवां से प्रत्याशी घोषित किया। मझवां विधानसभा सीट से रमेश बिंद लगातार तीन बार विधायक रहे। इसके बाद वह लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के टिकट पर भदोही से सांसद चुने गए।

विज्ञापन


इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, पर उनको हर का सामना करना पड़ा। मझवां विधायक डॉ. विनोद बिंद भदोही से सांसद चुने गए, जिसके चलते मझवां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय किया गया।

उपचुनाव को लेकर काफी समय से प्रत्याशी घोषित करने को लेकर मंथन चल रहा था। सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि रमेश बिंद की पुत्री डॉ. ज्योति बिंद को समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें