मिर्जापुर। मंडलायुक्त के निर्देश पर संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने मंगलवार को कई गोदामों में जांच की। इस दौरान खाद का रख-रखाव ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने एक खाद गोदाम को सील कर दिया। साथ ही जिला कृषि अधिकारी को गोदाम के स्टॉक का मिलान कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
संयुक्त कृषि निदेशक ने जंगी रोड में तीन गोदामों में जांच की। इस दौरान एक गोदाम में खाद का रख-रखाव उचित ढंग से न होने के कारण वहां स्टॉक का सत्यापन नहीं किया जा सका। उन्होंने रख-रखाव खराब मिलने पर गोदाम सील कर दिया।