फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ गिरने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। करौंदिया गांव में सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा कटवाया जा रहा यूकेलिप्टस का पेड़ मंगलवार को देर शाम साइकिल से जा रही छात्रा पर गिर गया। इससे छात्रा की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूरजगढ़ गांव निवासी मिठाई लाल पाल की 16 वर्षीय पुत्री प्रियंका परसिया खुर्द स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार की शाम विद्यालय की छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में करौंदिया गांव में सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा कटवाया जा रहा यूकेलिप्टस का पेड़ छात्रा के ऊपर गिर पड़ा। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया ्पेक ड़ गिरने से उसकी चपेट में आई छात्रा की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें