फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्यता के अनुसार प्रवासी श्रमिकों को दें रोजगारः जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) समिति की बैठक में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने का विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश के विभिन्न राज्यों से आये प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर उनकी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान
विज्ञापन

किया जाना है।
बैठक में आजीविका मिशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, एक जिला एक उत्पाद योजना, माटी कला बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग एवं कुटीर उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेषन तथा मनरेगा का विभिन्न विभागों के निर्माण संस्थाओं के साथ कनवर्जेंस एवं निजी औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन कर श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी मनरेगा तथा अन्य किसी भी प्रकार के रोजगार से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कराये जा रहे कार्यों में कामगारों की सूची उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि 26 जून, 2020 के बाद जो भी कार्य किसी भी विभाग के द्वारा जा रहे हैं उनमें अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को काम दें।
मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने बैठक में बताया कि कोविड-19 के कारण विभिन्न प्रांतों/प्रदेशों से जिले में कुल 32 हजार 25 प्रवासी आये हैं।, जिनमें से तीन हजार 77 श्रमिक 18 वर्ष से कम आयु के तथा दो हजार पांच सौ 70 गृहणी हैं। इनको मिलाकर 5547 प्रवासियों को छोड़कर शेष 26378 प्रवासी श्रमिक रोजगार हेतु पात्र है जिन्हें विभिन्न विभागों के द्वारा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। इन सभी को उनकी योग्यता के अनुसार काम दिया जाएगा। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी, परियोजना निदेषक डीआरडीए ऋषिमुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा मो.नफीस, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें