फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहीं सराफा दूकानें

Thu, 03 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने के विरोध में आल इंडिया सर्राफा व्यापार मंडल एवं उ.प्र. सराफा मंडल के आहवान पर तीन दिवसीय बंदी के प्रथम दिन सराफा व्यवसायियों ने अपनी अपनी दूकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


मिर्जापुर सराफा व्यापार मंडल के सभी सराफा व्यापारियों ने पूर्णतया अपनी दूकानें बंद करके सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने का पुरजोर विरोध किया।

बंदी के दौरान सराफा व्यापार मंडल की हुई बैठक में केंद्र सरकार के दमनकारी कानून का जोरदार विरोध किया गया और सरकार को चेतावनी दी गई कि जब तक स्वर्ण और आभूषण पर से एक्साइज  ड्यूटी और दो लाख से अधिक की खरीद पर पैन की अनिवार्यता जैसे बजट के काले प्राविधानों को 

सराफा  कारोबार पर से हटाया नहीं जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंेने कहा कि सरकार के इस फैसले से सराफा कारोबार पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। आभूषण बनाने वाले कारीगर बेरोजगार हो जाएंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन मिर्जापुर सराफा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल ने किया। बैठक के दौरान अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, मंत्री शिव मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण रस्तोगी
विज्ञापन


सहित अनुपम अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, जयराम कसेरा, भरत बरनवाल, सौरभ खत्री, विष्णु बरनवाल सहित समस्त सराफा व्यापारी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें