कटरा कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर में चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की भोर घर में घुसे चोरों ने पीछे के कमरे में रखे आलमारी को तोड़कर साढ़े आठ लाख रुपये नगदी और लाखों का आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने अन्य कमरों को बाहर सेे बंद कर दिया था। परिजन सोकर उठे तो लगा कि उनके ऊपर स्प्रे आदि छिड़का गया था। पीछे के कमरे में सामान बिखरा देख सबके होश उड़ गए। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालडिग्गी चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस की छानबीन में चोरों के घर में प्रवेश का रास्ता फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन के दौरान पुलिस को घर से कुछ दूर आरी बरादम हुई जिससे चोरों ने ताला काटा था।
क्षेत्र निवासी जाकिर अली की मंडी में दुकान है। आठ माह पूर्व पुत्री की शादी किए थे। घर में पत्नी और दो पुत्रों का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक दो बजे तक जाग रहे थे। चार बजे उठे तो भी सब कुछ सही था। चोरी चार बजे के बाद हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि चार बजे के बाद आए चोर बाहर खंभे के सहारे ऊपर बालकनी में चढ़कर घर में प्रवेश किए। घर में जाकर पीछे के कमरे से सटे कमरों को बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पीछे के कमरे की लकड़ी की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे साढ़े आठ लाख रुपये नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। जाकिर अली ने बताया कि वह अपने पुत्र को व्यापार कराने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये रिश्तेदार से मांगा था। तीन लाख रुपये उसका था। इसके अलावा पत्नी और दो बहुओं का गहना था। सब चोर उठा ले गया। बताया कि सुबह सोकर उठे तो आंख नहीं खुल रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने बेेहोश करने का स्प्रे डाला था। चोर आरी से ताला काट कर चोरी किए हैं। सूचना पर लालडिग्गी चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर छानबीन किया। घर के अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।