फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गए जेई को कुत्ते से कटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकुचवा में बुधवार की दोपहर चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन का कागजात मांगा तो मकान मालिक ने मारपीट करते हुए पालतू कुत्ता से जेई को कटवाया। किसी तरह बिजली विभाग की टीम वहां से भागी। जिसके बाद जेई ने देहात कोतवाली में तहरीर दिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया क राजस्व वसुुली और चेकिंग के दौरान मुंहकुचवा पेट्रोल पंप के पास आशीष जायसवाल पुत्र राजकुमार के यहां सहकर्मी प्रदीप मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, लाइनमैन मुन्ना यादव व बच्चन के साथ पहुंचा। वहां देखा कि परिसर के पास एलटी लाइन से दो कोर की काली केबल खींचकर विद्युत चोरी करते पाए गए। कनेक्शन संबंधी कागजात मांगने पर मौजूद मनीषी जायसवाल पुत्र राजकुमार निवासी पहाड़ी मुंहकुचवा दो-तीन लोगों के साथ आकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सरकारी कागजात को फाड़ दिया। इसके बाद अपना पालतू कुत्ता उसके ऊपर छोड़ दिया। कुत्ता उसके गले को पकड़ लिया। बचाव करने पर हाथ में काट लिया। टीम के अन्य सदस्यों पर भी कुत्ता छोड़ा। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जेई ने देहात कोतवाली में तहरीर दिया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि जेई के तहरीर पर आरोपी मनीष जासवाल, आशीष जायसवाल और तीन अज्ञात पर सरकारी कर्मचारी को धमकाने, हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा, किसी जानवर से हमला कराना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें