फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज में जाम, घायल को लाना पड़ा मिर्जापुर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज के कोरांव भोगन मोहल्ले के पास सोमवार की शाम को बाइक के टक्कर से युवक घायल हो गया था। जाम के कारण परिजन उसे प्रयागराज नहीं ले जा सके। किसी तरह उसे लेकर ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के भोगन निवासी चंद्रकांत सिंह (29) बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था।
वह सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंंभीर रूप से घायल हो गया था।
परिजन उसे लेकर प्रयागराज जाने वाले थे, लेकिन जानकारी मिली कि वहां पूरे शहरऔर आसपास के इलाकों में लंबा जाम लगा हुआ है। इसके बाद परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचे, जहां देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंद्रकांत दो भाइयों में बड़ा था। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दादा रमाशंकर ने बताया कि बाइक की टक्कर से चंद्रकांत घायल हो गया था।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज में जाम के कारण उनको मिर्जापुर आना पड़ा। वहीं, शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि इलाज के दौरान घायल युवकी मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें