फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मंदिर छत पर परिक्रमा करते जलश​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।-सो
विज्ञापन
विंध्याचल। यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार शाम मां विंध्यवासिनी मंदिर के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। पुरानी वीआईपी सड़क पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री एक होटल में कुछ देर ठहरे और फिर गणेश द्वार से होते हुए मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर की छत पर परिक्रमा की। मंदिर परिसर से बाहर निकले। पूजन-अर्चन की प्रक्रिया पंडित धीरज मिश्रा ने कराई। इस दौरान नगर विधायक के साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें