फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अहरौरा में 45 मिनट हुई बारिश, बांध के एक गेट से फिर छोड़ा गया 500 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र में  जलमग्न फसल फोटो, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर/जमालपुर। अहरौरा क्षेत्र में सोमवार को लगभग 45 मिनट तक हुई बारिश से एक बार फिर मुश्किल बढ़ गई है। एक दिन पहले बांध में पानी का लेवल मेंटेंन करने के लिए सभी गेट बंद कर मात्र एक गेट से मात्र 150 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बारिश के बाद बांध का जलस्तर बढ़ने पर 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


उधर, जमालपुर क्षेत्र में गरई नदी में पानी का दबाव कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। सिवान में बाढ़ के पानी से अब भी किसानों की फसलें पानी में डूबी हैं। 24 से अधिक गांव के किसानों की फसल दोबारा डूबने से परेशान हैं। डोहरी में जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे के ऊपर दो फीट पानी भरा है। डवक, सहजनी कला खुर्द, जफरपुरा, अमरपात, रघुनाथ, ओईनवा, चैनपुरा, काधीं, गुलौरी, भड़ेवल, शिवपुर, गोरखी सहित दर्जन भर गांव जलमग्न हैं। खेत से पानी धीरे-धीरे नदी का रुख कर रहा है। बाढ़ का पानी जैसे कम हो रहा है गांवों में गंदगी का आलम बढ़ गया है। जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है।


25 से अधिक विद्यालय पानी से घिरे, पठन पाठन ठप

जमालपुर। क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश होने के बाद जमालपुर क्षेत्र के 25 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में ताला लटका है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डवक, काधीं, मुरेराडीह, भड़ेवल, जगदीशपुर, पसही, प्रतापपुर, जमालपुर, गोगहरा, हसौली, लोढ़वा, भभौरा, गुलौरी, डोहरी, अमरपात, जादोपुर, महोगनी, ओडी सहित 60 से अधिक स्कूल पानी से घिरे हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में पानी घुसने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। बीईओ देव मणि पांडेय ने बताया कि विद्यालय में पानी घुसने के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन




कई घर गिरे, फसल बर्बाद, मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

जमालपुर। अधिक बरसात होने से कई गांवों में मकान पानी से घिर गए हैं। कुछ कच्चे घर गिर चुके हैं। परेशान ग्रामीण इधर-उधर अपना ठिकाना बनाए हैं। भाईपुर, भोकरौध, बहादुरपुर, चौकियां, डूही कलां खूर्द, बनौली, खेखड़ा, जमही, ढेबरां, मनऊर, मिल्की, बरवां, बियरहीं, सरैयां, खड़ेहरां, रघुनाथपुर, धोबही, करजी, डूही, ओड़ी, लोढ़वां, भमौरां, मुडहुआं, देवरिला, सिलौटा, गौरी, गुलौरी, शेखापुर,चरगोड़ा, चौबेपुर, चैनपुरा, जगदीशपुर, जफरपुरा, डोहरी, शिवपुर, गोगहरां, हसौलीं, धोबही, बियरहीं, जफरपुरा, डवंक, भड़ेवल, जादोपुर महोगनी आदि गांवों में कई घर गिर पड़े हैं। भाकपा माले नेता रामकृत बियार व कांग्रेस सहित सपा के नेताओं ने जिलाधिकारी से सर्वे कराके बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें