फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राम चौपाल में जल निकासी, पेयजल और आवास के मुद्दे गूंजे

विज्ञापन
क्षेत्र के भवरकरमापुर गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणाों से वार्ता करते अ​धिकरी, संवाद
विज्ञापन
- 24 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के 12 ब्लॉकों की 24 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने जल निकासी, पेयजल और आवास के मुद्दे उठाए। बारिश के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण चौपाल में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए पक्की नालियों तथा संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग के निर्माण की मांग उठाई। अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
ब्लॉक के बरकछा कला और भवरकरमापुर ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने हर घर नल से जल योजना के ठप होने, राशन और आवास से वंचित परिवारों की समस्याएं उठाईं। भवरकरमापुर की संगीता और लीलावती ने बीडीओ मृदुला सिंह से आवास और राशन न मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने ग्राम सचिव और कोटेदार को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए। बरकछा कला में आंगनबाड़ी केंद्र निजी मकान में संचालित होने का मामला भी उठा। ग्राम प्रधान एवं प्रशासक विकास तिवारी ने पंचायत भवन में केंद्र संचालित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना और छानबे ब्लॉक की चेहरा और भिलगौर ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना से जलापूर्ति न होना, गंगाकटान, सोख्ता गड्ढे, पेंशन, आवास, नाली और संपर्क मार्ग प्रमुख मुद्दे रहे। चेहरा में नोडल अधिकारी के प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) प्रेमचंद पटेल तथा ग्राम पंचायत अधिकारी मुस्ताक अहमद ने शिकायतें सुनीं। भिलगौर में ग्रामीणों ने लेखपाल समेत अन्य अधिकारियों के चौपाल में अनुपस्थित रहने, पंचायत सहायक के कार्य नहीं करने तथा आधे गांव तक नल का पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेमदास, सुमन और एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही ग्रामीणों को राशन, पेंशन, शौचालय, प्रमाणपत्र तथा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें