फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का रवैया गैर जिम्मेदाराना

Tue, 24 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपाजनों की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें मुख्य अतिथि और प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने पार्टी कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि आज प्रदेश सरकार का रवैया गैर जिम्मेदराना है। प्रदेश सरकार में लूट, हत्या आदि घटनाएं बढ़ रही हैं। पूरे प्रदेश में आज अराजकता का माहौल है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

 काशी में भाजपा सभासद शिव सेठ की हत्या ही नहीं पूरे प्रदेश में आम जन मानस की भी अबूूझहाल में मौत हो रही है।
उन्होंने कहा कि काशी में 27 नवंबर को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

 जिसमें जनपद से पांच हजार कार्यकर्ता काशी जाएंगे। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार को चेतावनी देंगे। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को काशी जाने के लिए सभी विधानसभाओं में बैठक होगी।
विज्ञापन


लाल बहादुर सिंह ने कहा कि आज आम जन मानस प्रदेश सरकार से परेेशान है। मनोज जायसवाल ने कहा कि 27 नवंबर को जिले के कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेकर धरने को सफल बनाएं।
विज्ञापन


बैठक में अनिल सिंह, मनिराम कोल, रामनारायण बिंद, उत्तर मौर्या, विद्या तिवारी, आशुकांत चुनाहे, स्वामीनाथ, अनीता जोशी, राजीव दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें