विंध्याचल। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पटेंगरा नाला स्थित महिला वृद्धाश्रम में शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर वृद्ध महिलाओं ने केक काटा । कार्यक्रम से पहले सभी वृद्ध माताओं को गंगा स्नान व मां विंध्यवासिनी का दर्शन कराया गया। महिलाओं को नए वस्त्र, फल,मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वृद्धाश्रम अधीक्षक सकल नारायण मौर्य ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रोटरी क्लब गौरव, रोटरी क्लब विंध्याचल, रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल, रोटरी क्लब एलीट व वरिष्ठ समाज की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईपीएस विकास चन्द्र शाक्य, सुबाष चंद्र शाक्य, कमांडेंट पीएसी बी के सिंह जिला कमांडेंट होमगार्ड, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, जिला प्रोवेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, आरोग्य भारती से डा. अवनीश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।