मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना हलिया क्षेत्र के बाणसागर गेस्ट हाउस देवरी में सीमावर्ती अंतर प्रांतीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश की सीमा के तीन जनपदों सीधी, सिगरौली व रीवां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अधिकारी शामिल रहे। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी पंचायत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत चुनाव आयोग के आदेशो/निर्देशों से अवगत कराया।
एक-दूसरे जनपद के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना तैयार कर, जनपद की सीमा पर विशेष सर्तकता बरतने, प्रभावी चेकिंग, गश्त करने आदि के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस बल के साथ सघन कांबिंग करके संदिग्ध संभावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन व जनता से जनसंवाद करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत, पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मऊगंज विजय डावर जनपद रीवा, अमित शुक्ल एसडीएम लालगंज, श्रीनाथ सिंह बघेल एसडीओपी चितरंगी सिगरौली, राजेश सिंह थाना प्रभारी हलिया, शैल यादव थाना प्रभारी हनुमना, शंखधर द्विवेदी थाना प्रभारी गड़वा, विनोद सिंह चौकी प्रभारी बगदरा थाना गड़वा, योगेंद्र यादव चौकी प्रभारी ड्रमडगंज आदि रहे।