फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इंटर काॅलेज का लिपिक 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। श्रीनिवास धाम धाम स्थित मौनी स्वामी इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को वाराणसी की सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम आरोपी को अपने साथ वाराणसी ले गई।
विज्ञापन

इंटर काॅलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सतीश कुमार सिंह ने 14 नवंबर को सतर्कता अधिष्ठान की वाराणसी यूनिट में शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उसका दो माह का वेतन रुका है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने वेतन जारी कराने के बदले मौनी स्वामी इंटर काॅलेज के लिपिक अमित कुमार पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच कर पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी की गई। सतीश कुमार सिंह को केमिकल लगे नोट दिए गए। सतीश कुमार बृहस्पतिवार को दोपहर में मौनी स्वामी इंटर काॅलेज में 20 हजार रुपये दे रहे थे, तभी सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने लिपिक अमित कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी अमित को गिरफ्तार कर वाराणसी ले गई। जहां मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस राजकुमार दीक्षित का कहना है कि लिपिक अमित कुमार को सतर्कता अधिष्ठान की टीम पकड़कर ले गई है, इसकी सूचना मिली है। मामले की जानकारी मांगी गई है। उसके बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें