शेरवां। चिलबिलिया गांव में बृहस्पतिवार को सुबह बीमार महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिलबिलिया गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन देवी पत्नी रवि प्रकाश जायसवाल दो बच्चों की मां थीं। बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने घर के अंदर छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। फंदे से लटका देख पति ने पुलिस को सूचना दी। पति रविप्रकाश जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी। बीमारी से तंग आकर रात में छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि चिलबिलिया गांव में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी।